Hot Posts

6/recent/ticker-posts

श्री राजपूत करणी सेना में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, अभय चौहान बने प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष

रिपोर्ट :- अभय प्रताप सिंह 

शाहजहांपुर। श्री राजपूत करणी सेना उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार को गति देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने शाहजहांपुर निवासी अभय प्रताप सिंह (अभय चौहान) को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने कहा कि अभय चौहान पिछले लगभग पांच वर्षों से संगठन के लिए पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व वे जिला मीडिया प्रभारी, शाहजहांपुर के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठन और समाज के प्रति उनकी निरंतर सेवा, संघर्षशील कार्यशैली तथा सक्रिय भूमिका को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि अभय चौहान के नेतृत्व में संगठन की विचारधारा और गतिविधियों को पूरे प्रदेश में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाजहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

अभय चौहान की नियुक्ति की घोषणा होते ही श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन के लिए उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की।

Post a Comment

0 Comments