रिपोर्ट :- तारिक़ इक़बाल, झाँसी
झांसी। शहर में खराब और जर्जर सड़कों की समस्या अब स्कूली बच्चों के लिए भी परेशानी का सबब बनती जा रही है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और उखड़ी सड़क के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी परेशानी से परेशान एक बच्चे ने खुद वीडियो बनाकर जिलाधिकारी (DM) से सड़क की हालत सुधारने की गुहार लगाई है। बच्चे की अपील में साफ नजर आता है कि बदहाल सड़क के कारण रोज स्कूल जाने वाले बच्चों को कितनी परेशानी उठानी पड़ रही है।
मासूम की अपील ने व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—आखिर बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचने के लिए कब तक इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ेगा?
बच्चे की इस भावुक अपील के बाद अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर सड़क की स्थिति जल्द सुधारेगा, ताकि मासूम बच्चों की पढ़ाई और स्कूल तक पहुंचने की राह आसान और सुरक्षित हो सके।

0 Comments