Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झाँसी में भव्य कांवड़यात्रा का आयोजन, सीएम योगी के भेजे गए राजकीय हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

 रिपोर्ट :- तारिक इकबाल झांसी 

झांसी। सांवन के महीने में गुरुवार को झांसी में भव्य कांवड़यात्रा का आयोजन हुआ। मध्य प्रदेश के ओरछा धाम से शुरू हुई कांवड़ यात्रा का झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर पर समापन हुआ। झांसी शहर में कांवड़ यात्रा के प्रवेश पर सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजे गए राजकीय हेलीकॉप्टर से कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। इस कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा में झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही।

झांसी के मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे एवं आईजी आकाश कुलहरि ने लखनऊ से आये विशेष हेलीकॉप्टर में सवार होकर कांवड़ यात्रा पर सिद्देश्वर मन्दिर और इलाईट चौराहे सहित अन्य स्थानों पर पुष्पवर्षा कर कांवड़ लेकर आ रहे श्रद्वालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। झांसी शहर में हेलीकाॅप्टर ने कई चक्कर लगाकर कांवड़ यात्रा पर जगह-जगह कांवड़यात्रियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान इलाइट चौराहे पर उपस्थित जनसमूह धन्यवाद योगी जी का उद्घोष करते दिखाई दिए।

झांसी जनपद में आयोजित कावड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से मुस्तैद प्रबंध किए गए। जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण कर शांति व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के दौरान बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि, मेयर बिहारी लाल आर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments