रिपोर्ट :- श्रवण तिवारी
यूपी की कौशांबी जिले में बीते मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो मामले में एक नया मोड़ आया है जहां एक पक्ष कोर्ट का स्थगन आदेश होने के बावजूद निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध में जमकर ईंट पत्थर चलाए थे वही पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है पीड़ित का कहना है कि कोर्ट के स्थगन आदेश की बात कह कर निर्माण कार्य रोका गया है जबकि किसी भी तरह का स्थगन आदेश नहीं दिया था
पूरी घटना पिपरी थाना इलाके के तिल्हापुर मोड़ की है जहां अंजनी कुमार सड़क चौड़ीकरण के बाद निर्माण कार्य करवा रहे थे पीड़ित अंजनी कुमार की माने तो जिसे लेकर अचानक मौके पर पड़ोस के ही तमाम लोग पहुंचते हैं और कार्य रुकवाने के लिए विवाद करने लगते हैं विवाद इतना बढ़ता है कि लोग जान से मारने की नीयत से ईंट पविवादसे हमला कर देते हैं, पीड़ित का कहना है कि विपक्षी गण हो रहे निर्माण कार्य को कोर्ट का स्थगन आदेश होने के बावजूद कराए जाने का आरोप लगा रहे हैं किन्तु उनके पास कोर्ट की प्रश्नोत्तरी है जिसमें किसी भी प्रकार का स्थगन आदेश नहीं दिया गया है, फिलहाल पीड़ित का कहना है कि स्थानीय प्रशासन ने आरोपियों पर एफआईआर तो दर्ज कर लिया है किंतु धाराएं अभी सही नहीं अंजनी कुमार ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए आरोपियों पर फिर में संबंधित धाराएं बढ़ाने व न्याय करने की गुहार लगाई है

0 Comments