रिपोर्ट :- चंद्रभान यादव
जशपुर - कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम की 14 वर्षीय नाबालिक बेटी जो कि कुनकुरी क्षेत्र अंतर्गत एक शासकीय विद्यालय में कक्षा 07 वीं की छात्रा है, घर के पास ही आग तपा रही थी, रात्रि करीबन 09.00 बजे तक वापस घर नहीं लौटने पर,अपने घर से बाहर निकल कर देखा तो पाया कि उसकी नाबालिक बेटी, आग तपाने की जगह पर नहीं थी,परिजनों के साथ, आस पड़ोस, सहेलियों रिश्तेदारों में अपनी नाबालिक बेटी की पता साजी की गई, कहीं पता नहीं चला। उसे संदेह है कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाया गया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना कुनकुरी में गुम इंसान व बी एन एस की धारा 137(2), 87,64,65(1) व पॉस्को एक्ट की धारा 3,4 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच पता साजी में लिया गया।पतासाजी के दौरान पुलिस को परिजनों के सहयोग व ग्रामीणों से पूछताछ के माध्यम से पता चला कि उक्त घटना समय में जब नाबालिक बालिका, घर के पास आग तपा रही थी, तभी एक व्यक्ति मोटर सायकल में आया था, जिसकी मोटर सायकल में बैठ कर, नाबालिक बालिका, घर वालों को बिना बताए, उसके साथ चली गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा आरोपी की पहचान विक्की राम चौहान के रूप में कर ली गई थी, जो कि थाना कांसाबेल क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम का रहने वाला था, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल थाना कांसाबेल क्षेत्र अंतर्गत आरोपी के घर पर दबिश दी गई, जहां से आरोपी विक्की राम चौहान के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद कर लिया गया, व आरोपी को हिरासत में लेकर लाया गया है।
पूछताछ पर नाबालिक बालिका ने बताया कि आरोपी से उसकी दोस्ती, सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर हुई थी, घटना दिनांक 12.12.25 को आरोपी के द्वारा नाबालिक बालिका को उसके घर के पास से चलो घूमकर आते हैं, कहकर मोटर साइकल में बैठा कर, अपने साथ एक जंगल में ले गया, व रात्रि करीबन 08.30 बजे , तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर, नाबालिक बालिका से जबरन दुष्कर्म भी किया। फिर उसे मोटर साइकल में बिठाकर थाना कांसाबेल क्षेत्र अंतर्गत अपने गृह ग्राम में ले गया।पुलिस के द्वारा प्रकरण में नाबालिक बालिका का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।पुलिस की पूछताछ पर आरोपी विक्की राम चौहान उम्र 19 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है व उसके कब्जे से घटना में बजाज मोटर सायकल क्रमांक CG - BC - 9194 को भी जप्त कर लिया गया है।मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है,ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

0 Comments