रिपोर्ट - विनीत
अमौली कस्बे में आयोजित ऐतिहासिक मेले के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बने खड़े रहे।
बताया जा रहा है कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चांदपुर पुलिस और पीएसी बल चप्पे चप्पे पर तैनात था, इसके बावजूद युवकों की दबंगई सामने आई। वायरल वीडियो में युवक बेखौफ होकर एक दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर मौजूद भीड़ के लिए यह दृश्य किसी फिल्म की शूटिंग से कम नहीं था।हालांकि लेखक व समाचार न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अमौली चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह ने बताया कि बाइक निकालने के दौरान पानी की छोटे पड़ने को लेकर विवाद हुआ था। यह घटना मेले के बाहर की बताई जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments