रिपोर्ट - धर्मेन्द्र कुमार
चंदौली : चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन घाट पर बेदी पूजन के बाद छठ व्रती महिलाओं ने खरना का प्रसाद बनाया और प्रसाद को अपने परिजनों पड़ोसियों में वितरित कर छठी मैया से सबके मंगल की कामना की।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर नगर पालिका परिषद के सुभाष नगर वार्ड की सभासद आरती यादव भी छठ पूजा कर रही है। आरती यादव ने अपने घर पर खरना का प्रसाद बनाया। इस दौरान मिट्टी के चूल्हे पर गाय के गोबर के उपले और लकड़ी के माध्यम से गुड का खीर और रोटी बनाया गया। खरना का प्रसाद बनाने के दौरान सभासद और उनके घर मौजूद छठ व्रत करने वाली महिलाओं और परिजनों ने छठी मैया के गीत गाये। सभासद आरती यादव ने बताया कि उनके वार्ड में कोई तालाब नहीं था। छठ पूजा करने में लोगों को बड़ी परेशानी होती थी।
उन्होंने छठी माई से प्रार्थना की कि जब उनके वार्ड में तालाब बन जाएगा तो अपने घर से तालाब तक वह दंडवत जाएंगी और छठी माई की व्रत रखकर पूजा करेंगी। छठी माई की कृपा हुई और उनके वार्ड में तालाब बना और उन्होंने अपनी मन्नत पूरी की। छठ पूजा व्रत का सभासद आरती यादव का यह दूसरा वर्ष है। धूमधाम से सुभाष नगर वार्ड में बने तालाब पर हजारों की संख्या में लोग छठ पूजा करते हैं।

0 Comments