Hot Posts

6/recent/ticker-posts

NH-34 के चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण की मांग, भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह ने सांसद को सौंपा ज्ञापन


कानपुर देहात के अकबरपुर माती में स्थित भाजपा कार्यालय में,
हमीरपुर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह शिवाजी ने अकबरपुर लोकसभा से सांसद श्री देवेन्द्र सिंह भोले जी को NH- 34 के चौड़ीकरण एवं डिवाइडर हेतु ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन में आग्रह किया गया कि माननीय नितिन गडकरी जी से मिलने कर NH - 34 हाइवे को जल्द ही चौड़ीकरण और डिवाइडर युक्त बनाने का प्रयास करें | साथ ही शिवेन्द्र सिंह ने SPM की मांग और प्रयास से उनको अवगत कराया | रोजाना होने वाली मार्ग दुर्घटनाओं का आंकड़ा सहित ज्ञापन में सौंपा | 
सांसद देवेन्द्र सिंह भोले न कहा कि मैं जल्द सड़क, परिवहन एवं जहाज़ रानी केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार श्री नितिन गडकरी से मिलकर इस विषय से उनको अवगत कराउंगा |
विदित है कि कानपुर से लेकर हमीरपुर के यमुना पुल तक NH - 34 अकबरपुर लोकसभा के अन्तर्गत ही आता है |

Post a Comment

0 Comments