Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झाँसी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स ने स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, ₹12 हजार से बढ़ाकर ₹30 हजार प्रतिमाह करने का आग्रह

 रिपोर्ट :- तारिक इकबाल झांसी 

झाँसी। उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इंटर्न्स और छात्रों ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को संबोधित ज्ञापन जारी कर इंटर्नशिप स्टाइपेंड को वर्तमान ₹12,000 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह किए जाने की मांग की है।

छात्रों का कहना है कि 4.5 वर्ष की चिकित्सा शिक्षा पूरी करने के बाद इंटर्न्स अस्पतालों में वार्ड, इमरजेंसी और नाइट ड्यूटी सहित स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन वर्तमान स्टाइपेंड महंगाई और बढ़ते खर्चों के मुकाबले बेहद कम है। उनका कहना है कि आवास, भोजन, परिवहन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसे आवश्यक खर्चों का वहन करना इस राशि में कठिन हो गया है।

इंटर्न्स ने सरकार से मांग की है कि स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह किया जाए, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिले और वे बेहतर ढंग से मरीजों की सेवा तथा आगे की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें। ज्ञापन में प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों ने इस मांग का समर्थन किया है। वहीं, इस बात की जानकारी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झाँसी के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ जसप्रीत सिंह ने दी हैं।

Post a Comment

0 Comments