Hot Posts

6/recent/ticker-posts

PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बखेड़ा, कुलदीप निषाद बोले - “माफी मांगो वरना जूता तैयार है.! फेसबुक यूजर ने भी लिखा...



हमीरपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर हमीरपुर की राजनीति गरमा गई है। नगर चेयरमैन कुलदीप निषाद ने समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “जरूरत पड़ी तो सांसद पर जूते भी चलाए जाएंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सांसद के घर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन और पिटाई तक कर सकते हैं। कुलदीप निषाद ने सांसद अजेंद्र सिंह लोधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सोना खरीदने, ईंधन की खपत कम करने और संसाधनों के सीमित उपयोग को लेकर दिए गए संदेश पर इस तरह की टिप्पणी अमर्यादित और दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं प्रयागराज में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए और समाजवादी पार्टी इस तरह की भाषा के पक्ष में नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि “अगर किसी का दुख दिल से निकला है, तो वह अलग बात है।” उधर, सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ महोबा जिले के सदर थाने में भाजपा मीडिया प्रभारी सतेंद्र गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। हमीरपुर के फेसबुक यूजर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। वही दूसरी तरफ युवा नेता उज्ज्वल पाठक ने पोस्ट कर कहा कि हमीरपुर में राजनीति का स्तर नीचे गिर रहा है, न संवाद की अक्ल है न सार्वजनिक जीवन की मर्यादा की समझ. सांसद और चेयरमैन दोनों नेताओं के बयानों ने पूर्वजों द्वारा स्थापित शिष्टाचार के मानकों का हनित किया है। इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर आप युवाओ और बच्चों को क्या संदेश देना चाहते है। जाति का टैग लेकर राजनीति में आए नेताओं ने राजनीति क्षेत्र को सब्जी मंडी बना दिया है. दोनों नेताओं को इसके लिए समाज से माफी मांगनी चाहिए.! सांसद की बेतुका बयानबाजी को लेकर यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी पोस्ट कर नराजगी जताई थी। आज हमीरपुर मुख्यालय में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का पुतला भी फूंका गया है।

By: "Dinesh Savita"

Post a Comment

0 Comments