Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वाहन में सवारी बैठाने को लेकर दो पक्षों में हुई खूनी लड़ाई एक की मौके पर मौत,कई गंभीर रूप से घायल,वीडियो वायरल

रिपोर्ट - आशीष वार्ष्णेय

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के पनेंठी कस्बे में बुधवार को डग्गामार वाहन में सवारी बैठाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई खूनी लड़ाई में एक वाहन चालक श्रीपाल की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके चलते लोगों के बीच अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई.वही खूनी मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जमीन पर मरणअवस्था में पड़े व्यक्ति श्रीपाल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.जहां डॉक्टरों ने उसको देखते ही मृत घोषित कर दिया.जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित करते हुए उनकी तलाश में जुट गई है.

Post a Comment

0 Comments