Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शहीद पार्क से उठी भक्ति की तरंग: डीजे की धुन और शिव भजनों के बीच झांसी में निकली भव्य समरसता जलाभिषेक यात्रा

 रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल / झाँसी

झांसी। श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर झांसी में समरसता जलाभिषेक यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। राष्ट्रभक्त संगठन एवं हिंदू समन्वय मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में निकली यात्रा में एमएलसी डॉ बाबूलाल तिवारी और बबीना विधायक राजीव सिंह परीछा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

यात्रा की शुरुआत शहीद पार्क, झोकन बाग से हुई। इसके बाद यात्रा मड़िया महादेव मंदिर, गोविंद चौराहा, मरकजी मस्जिद और ओरछा गेट होते हुए कसाई मंडी स्थित शिवालय पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं, जबकि राष्ट्रभक्त संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता डीजे पर बज रहे भजनों के बीच नृत्य करते हुए आगे बढ़े।

शिवालय पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, राष्ट्रभक्त संगठन एवं हिंदू समन्वय मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने बताया कि यह यात्रा लगातार पिछले 8 वर्षों से निकाली जा रही हैं। उनका दावा है कि करीब 10 वर्ष पूर्व इस शिवालय को उन्होंने कब्जे से मुक्त कराया था, जिसके बाद से यहां धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। यात्रा में राष्ट्रभक्त संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments