Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एसएसपी ने 28वीं अन्तरजनपदीय पुलिस शूटिंग एवं दक्षता प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

 रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल / झाँसी

झांसी। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में सोमवार को कानपुर जोन की 28वीं अन्तरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट/राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल, कार्बाइन एवं एलार्म एफीशिएंसी दौड़ प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ एसएसपी झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने किया।

प्रतियोगिता में कानपुर नगर, झांसी, कानपुर देहात, जालौन, औरैया, कन्नौज, फतेहगढ़, ललितपुर और इटावा के पुलिसकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। एसएसपी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और शारीरिक-मानसिक दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न शूटिंग स्पर्धाओं और एलार्म एफीशिएंसी दौड़ में पुलिसकर्मी अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे।





Post a Comment

0 Comments