रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल / झाँसी
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए शहर में विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी लाई गई है। नगर निगम द्वारा सीएम ग्रिड योजना के तहत बीकेडी चौराहा, इलाइट चौराहा से लेकर पहूज नदी तक बनाई जा रही मॉडल सड़क का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।
आयुक्त सभागार से सर्किट हाउस तथा सर्किट हाउस से पुलिस लाइन तक जाने वाले मार्गों पर दिन-रात निर्माण कार्य जारी है। फुटपाथों और डिवाइडरों पर ग्रिल की रंगाई-पुताई के साथ सड़क को आकर्षक स्वरूप देने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने सड़क और फुटपाथों पर अतिक्रमण कर रहे ठेले-खोमचों को हटाने का अभियान चलाया। दिनभर चले अभियान के दौरान कई स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु होने के साथ मॉडल रोड निर्माण कार्य को भी गति मिली। प्रशासन का कहना है कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

0 Comments