रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल / झाँसी
झांसी। लखनऊ में हुए दर्दनाक कोचिंग अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं की स्मृति में रविवार को झांसी के रानी लक्ष्मीबाई पार्क में समाजसेवी महिलाओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान महिलाओं ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि झांसी में संचालित कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों, होटलों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी सुरक्षा मानकों के आधार पर व्यापक जांच कराई जाए। उनका कहना था कि जहां भी अग्नि सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन नहीं हो रहा है, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

0 Comments