Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, यूपी के 2.17 करोड़ किसानों को मिले ₹4352 करोड़ सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवलोकन किया

 रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल / झाँसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की। इससे उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹4352.40 करोड़ की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंची। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी के आयुक्त सभागार से कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि और खुशहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सम्मान निधि की यह राशि अन्नदाताओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है। योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6000 की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। अब तक उत्तर प्रदेश के किसानों को इस योजना के तहत ₹1.03 लाख करोड़ से अधिक की राशि मिल चुकी है।





Post a Comment

0 Comments