बांदा (उ.प्र.)। सामाजिक सेवा और मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मंतशा, संस्थापक एवं अध्यक्ष, Dreams of Life Foundation, Banda (U.P.), को "Happy International Friendship Award 2026" से सम्मानित किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान Her Imperial Royal Majesty Hon. Amb. Vegentie Makka Achambit, Global Queen Mother of Cultures, Republic of South Africa, द्वारा रॉयल अथॉरिटी के अंतर्गत प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंतशा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की दुआओं, संघर्षों और मानव सेवा के प्रयासों का सम्मान है, जिन्होंने उन्हें समाज के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने इस सम्मान के लिए आयोजकों और सम्मान प्रदान करने वाली संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
मंतशा ने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना, ज़रूरतमंदों की सहायता करना, शिक्षा को बढ़ावा देना तथा समाज में शांति, भाईचारा और इंसानियत की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि Dreams of Life Foundation के माध्यम से वह भविष्य में भी मानव सेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ जारी रखेंगी।
ड्रीम्स ऑफ़ लाइफ के पद अधिकारियों की तरफ से इतना खूबसूरत सम्मान देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया आभार व्यक्ति करती है
उन्होंने अंत में कहा कि उनकी दुआ है कि उन्हें हमेशा लोगों की मदद करने, टूटे हुए दिलों को सहारा देने और मानवता की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने की ताकत मिलती रहे।
रिपोर्ट: अरबाज खान बांदा

0 Comments