Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झाँसी: महाराज केवट राज की जयंती पर धूमधाम से निकली भव्य शोभा यात्रा; पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

रिपोर्ट :- तारिक़ इक़बाल / झाँसी

झांसी में महाराज केवट राज की जयंती के उपलक्ष में रायकवार समाज द्वारा सदर बाजार क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ महाराज केवट राज के जयकारे लगाए। यात्रा के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इसी क्रम में भगवान परशुराम सेवा संस्थान के संस्थापक सदस्यों तथा विधायक सेवार्थ रथ के संचालक वरिष्ठ समाजसेवी पंडित दिलीप पाण्डे ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पंडित दिलीप पाण्डे ने कहा कि महाराज केवट राज त्याग, सेवा और समर्पण के प्रतीक थे तथा समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

स्वागत के दौरान अंचल अड़जरिया, के के दुबे, रविकांत मिश्रा, गुड्डू शर्मा, रिषभ झा, एडवोकेट जैद मंसूरी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments