रिपोर्ट :- तारिक़ इक़बाल / झाँसी
झांसी में वट सावित्री पर्व के अवसर पर भगवान परशुराम सेवा संस्थान एवं विधायक सेवार्थ रथ के संचालक पंडित दिलीप पांडे द्वारा प्रेमनगर स्थित जुगनू मैरिज हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पंडित रवि शर्मा ने महिलाओं को वट सावित्री पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सैकड़ों महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस दौरान विधायक रवि शर्मा ने कहा कि समाजसेवी दिलीप पांडे द्वारा विधायक सेवार्थ रथ के माध्यम से लगातार समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। इस मौक़े पर सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी दिलीप पांडेय, अंचल अड़जरिया, दिलीप तिवारी, आशीष शर्मा, गोविंद परिहार, के.के. दुबे, पवन निगम, ऋषभ झा, ज़ैद रिज़वान मंसूरी, संतोष शाक्या, अनूप करोसिया, अनिल कुशवाहा, मनोनीत पार्षद प्रीति माहौर, सोनम रंधावा, उषा जोशी, ममता अहिरवार, नेहा, वर्षा आदि मौजूद रही।

0 Comments