Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अलीगढ के टीकाराम महाविद्यालय में मिला चपरासी का जला हुआ शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट :- आशीष वार्ष्णेय

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के टीकाराम महाविद्यालय के अंदर बनी पार्किंग में 42 वर्षीय चपरासी धर्मेंद्र का जला हुआ शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप बच गया. सूचना पर मृतक के परिजन और पुलिस के उच्चअधिकारी समेत फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई.पुलिस नें अंधजली हालत में मिले चपरासी के शव कों अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया.तों वही परिजनों ने धर्मेंद्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी है।

वहीं पूरे जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि 29 मार्च 2026 की दोपहर करीब 11:30 बजें थाना क्वार्सी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी. कि टीकाराम कॉलेज की पार्किंग के पास बने नाले में टीकाराम कॉलेज में चौकीदारी करने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति धर्मेंद्र का शव मिला है. इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मौके से साक्ष्य संकलित किए गए.जिसके बाद पुलिस नें शव कों अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई करते हुए डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया.तों वही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस द्वारा खगाला जा रहा है. स्थानीय पुलिस द्वारा जांच के क्रम में आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Post a Comment

0 Comments