रिपोर्ट :- अरबाज खान बांदा
बांदा शहर के खाईपार क्षेत्र में 27 मार्च 2026 की सायंकाल भारतीय जनता पार्टी के नवमनोनीत जिला मंत्री संतोष नायक का नागरिक अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रवादी खटिक समाज जनपद इकाई,बांदा द्वारा किया गया, समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया,इसके साथ ही नवमनोनीत जिला महामंत्री निखिल सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष नीतिश निगम,नगर पालिका परिषद बांदा के मनोनीत सभासद रामबाबू बाल्मीकि,जिला कार्यकारिणी सदस्य लखनलाल राजपूत तथा राष्ट्रीय लोकदल के बुन्देलखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र साक्षी का भी सम्मान किया गया है,इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने खटिक समाज के लोगों को आशवस्त किया कि वे सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे और समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे, उन्होंने इस सम्मान समारोह के लिए समाज के लोगों का आभार व्यक्त्त किया है,कार्यक्रम में स्थानीय सभासद इंद्रजीत राजपूत,पूर्व सभासद गोरेलाल भारतीय,मुकेश गहलोत,गया बाबू, सजन खटिक,भजन खटिक,राहुल देव संयोजक,भउआ खटिक, धर्मेंद्र, डॉ. रामनरेश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे है।

0 Comments