रिपोर्ट :- अरबाज खान बांदा
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अचानक अस्वस्थ हो जाने को लेकर उनके स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु की कामना के लिए आज जिलाध्यछ राजेश दीक्षित की अगुवाही में जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रकण्ड विद्वान पंडित बालेंद्र द्विवेदी शास्त्री द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण कर हवन पूजन कराया गया।
इस हवन-पूजन को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि "माननीय सोनिया गांधी जी की खबर जैसे ही बांदा के कांग्रेसियों को लगी कि उन्हें काफी शिथिल अवस्था में दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, कांग्रेस जनों में काफी मायूसी छा गई, अपने नेता की दीर्घायु की कामना व शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को लेकर कांग्रेस कार्यालय में विधिवत हवन पूजन कराकर जन जन की लोकप्रिय नेता माननीय सोनिया गांधी जी के लिए परम पिता परमेश्वर से कामना की गई कि प्रभु शीघ्र ही उन्हें स्वस्थ करें।"इस अवसर पर पीसीसी भगवानदीन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता/कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला उपाध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कालीचरण निगम, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे ।


0 Comments