Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बांदा: लोक अदालत में बिजली विभाग का कमाल: 55 में से 35 मामलों का निस्तारण, एहसान बाबू के गुड वर्क की चर्चा

रिपोर्ट: अरबाज खान


बांदा - लोक अदालत में बिजली विभाग से जुड़े 55 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 35 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान बिजली विभाग के एहसान बाबू की कार्यशैली लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से एहसान बाबू बिजली विभाग में आए हैं, तब से शिकायतों और विवादों का निस्तारण तेजी से किया जा रहा है। लोक अदालत में भी उन्होंने कई लंबित मामलों को तुरंत सुलझाकर लोगों को राहत दिलाई।लोगों ने बताया कि पहले जहां छोटी-छोटी समस्याओं के लिए महीनों चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब मामलों का निस्तारण फौरन किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।35 मामलों का त्वरित निस्तारण कर एहसान बाबू बिजली विभाग में ‘गुड वर्क’ के लिए सराहना बटोर रहे हैं और विभाग में उनकी कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments