Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दहेज के बदले इज़्ज़त की सौदेबाज़ी: दुल्हन से कहा हलाला करवाकर आओ तब होगी वापसी



बांदा - शादी को सामाजिक बंधन और विश्वास का प्रतीक माना जाता है, लेकिन दहेज की भूख इस रिश्ते को किस कदर शर्मसार कर सकती है, इसकी बानगी एक बार फिर सामने आई है। बाइक न मिलने से नाराज़ पति ने शादी के कुछ ही समय बाद अपनी नई-नवेली दुल्हन को तलाक दे दिया और उसे दोबारा अपनाने के लिए ‘हलाला’ जैसी अमानवीय और अपमानजनक शर्त रख दी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष बाइक की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। शुरुआत में ताने दिए गए, फिर दबाव बढ़ता गया। जब मायके पक्ष मांग पूरी नहीं कर सका तो पति ने उसे तलाक कहकर घर से निकाल दिया। यही नहीं दुल्हन के अनुसार पति ने यह तक कह दिया कि अगर उसे दोबारा अपने साथ रखना है तो पहले किसी और से निकाह कर हलाला कराना होगा। इस बयान ने न सिर्फ महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाई, बल्कि समाज और कानून - दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मातौंध पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर शौहर जावेद , ससुर रज्जाक, सास भूरी व ननद तफ़शीना पर मुकदमा दर्ज कर केश के जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments