Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सपा नेता नीलम गुप्ता का बड़ा बयान: "बजट पेश होते ही शेयर मार्केट धड़ाम, विकास के नाम पर सिर्फ छलावा"

 रिपोर्ट :- अरबाज खान बांदा 

आज बांदा में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता से बजट के अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई उन्होंने कहा भाजपा सिर्फ रिकॉर्ड का रिकॉर्ड बना कर जनता को गुमराह करती है ये ऐसी पहली वित्त मंत्री हैं जो कि लगातार 9 बार बजट पेश कर चुकी हैं, आज बांदा में राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता बोला रही थी कि इस बजट सेआम जनता को इससे कोई राहत नहीं है गंदा पानी पीने से आज भी मृत्य दर अपना रिकॉर्ड तोड़ रही है ये बजट कुछ लोगों को राहत दे सकता है लेकिन आम जनमानस से दूर है बजट। बजट पेश होते ही शेयर मार्केट धड़ाम हो गया, विकास के नाम से झूठे आश्वासनों का पुलिंदा है आगे नीलम ने कहा

जिन तीन कर्तव्यों की बात वित्त मंत्री कर रही है वो सिर्फ अमली जामा है जिसे जनता अच्छी तरह जानती है

वित्त मंत्री ने कहा कि हम देश की जनता के कल्याण के काम करेंगे। इसके साथ ही भारत में क्षमता निर्माण करेंगे। यहां स्किल में इजाफा करेंगे ताकि दुनिया के बाजारों से हम साझेदारी करने में सक्षम हो सकें। तीसरे कर्तव्य की बात करते हुए निर्मला ने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ेंगे, हमारा फोकस गरीबों के कल्याण पर होगा। एससी-एसटी वर्गों का बजट में जिक्र करते हुए निर्मला ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि उपेक्षित और पिछड़े वर्गों का विकास हो। उनके लिए योजनाएं तैयार की जाएं। फाइनेंस मिनिस्टर ने पहला कर्तव्य दुनिया की हलचल के बीच भारत को एक प्रतिस्पर्धी बाजार के तौर पर खड़ा करना बताया। ये बाते वित्त मंत्री कर रहे जिसे वो किसी बजट में पूरा नहीं कर पाए

उन्होंने कहा कि हमारा पहला कर्तव्य होगा कि तेज और स्थायी विकास दर हो। इसके लिए हम उत्पादन क्षमता बढ़ाएंगे। इसके अलावा प्रतिस्पर्धी माहौल को देखते हुए देश के बाजार को तैयार करेंगे। वहीं दूसरे कर्तव्य की बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि हम देश की जनता के कल्याण के काम करेंगे। इसके साथ ही भारत में क्षमता निर्माण करेंगे। यहां स्किल में इजाफा करेंगे ताकि दुनिया के बाजारों से हम साझेदारी करने में सक्षम हो सकें। निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ेंगे। इस वक्तव्य के बारे में जब समाज वादी पार्टी के नेता से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा जो देश को बेचने पर तुला हो हर जगह प्राइवेटलाइजेशन भाजपा कर रही हो,अमेरिका भारतीयों को बंदी बना कर भारत भेज रहा हो, देश की सीमा सुरक्षित न हो बाजारों की स्थिति दयनीय हो रही हो ऐसी स्थिति में बहुत कुछ कहना ठीक नहीं ।बजट तो ऐसा होना चाहिए कि देश दीपावली मनाए लेकिन अफसोस है मुझे।

Post a Comment

0 Comments