रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल, झाँसी
झांसी। भारतीय सेना की व्हाइट टाइगर डिविजन के तत्वावधान में झांसी में सैन्य-असैन्य संपर्क सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन की सह-अध्यक्षता मेजर जनरल मनदीप सिंह और सांसद अनुराग शर्मा ने की। बैठक में सेना और जिला प्रशासन के बीच समन्वय से जुड़े कई जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।
सांसद अनुराग शर्मा ने बताया कि हसारी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और जल्द काम शुरू होगा। इसके अलावा भट्टागांव में सड़क निर्माण, बबीना की 600 मीटर सड़क, सदर बाजार में पार्किंग व अतिक्रमण, कैंट क्षेत्र की सड़कों और पार्कों समेत कई मुद्दों पर सहमति बनी।
विशेष बच्चों की शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सांसद अनुराग शर्मा और जिला प्रशासन की ओर से आशा स्कूल झांसी व बबीना को ₹18 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए गए। सम्मेलन में सैन्य और नागरिक प्रशासन के बीच निरंतर समन्वय से क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।




0 Comments