रिपोर्ट: तारिक इकबाल
झांसी। अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर झांसी मंडल में "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान 17 से 26 जून तक मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।श्री शर्मा ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, इसलिए नशामुक्त भारत के निर्माण में सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।रेलवे द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में मंडल कार्मिक अधिकारी जी.पी. मिश्रा, मंडल इंजीनियर (मुख्यालय) रविकांत नवीन, मंडल कार्मिक अधिकारी आदेश मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह सहित मंडल के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल / झाँसी


0 Comments