Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हमीरपुर की ग्राम प्रधान वंदना सचान व ग्राम विकास अधिकारी सोनाली सचान ने दिल्ली में रखा पंचायतों में महिला सशक्तिकरण का मुद्दा



हमीरपुर - जनपद हमीरपुर के सुमेरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पौथिया की ग्राम प्रधान वंदना सचान और ग्राम विकास अधिकारी सोनाली सचान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।नई दिल्ली के आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से पंचायत प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी और उनके सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा की गई। ग्राम प्रधान वंदना सचान ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। पंचायत स्तर पर महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करने से गांवों के विकास को नई दिशा मिल सकती है। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।


DINESH SAVITA: Bharat State 

Post a Comment

0 Comments