Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मंडप सजा था, बारात भी आई… फिर क्यो बिन शादी लौट गई बारात



बांदा जिले में दहेज की मांग को लेकर एक शादी टूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तय दहेज की मांग पूरी न होने पर मामला बिगड़ गया और बरात वापस लौटा दी गई। जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम तेरा ब निवासी मोहनलाल साहू ने अपनी बेटी सीमा की शादी बजरंग नगर कस्बा निवासी मुन्नूलाल साहू के पुत्र हर्षित उर्फ करन के साथ तय की थी। जानकारी के अनुसार, शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और बारात मैरिज हॉल पहुंच चुकी थी। इसी दौरान दहेज में कार की मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि वर पक्ष ने शादी के लिए चार पहिया वाहन देने की शर्त रख दी, जिस पर दुल्हन पक्ष भड़क गया। विवाद बढ़ने पर वधू पक्ष ने कड़ा कदम उठाते हुए मैरिज हॉल का गेट बंद कर दिया और बारात को अंदर आने से रोक दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश होती रही, लेकिन बात नहीं बन सकी और अंततः शादी टूट गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बारात को बिना शादी के ही वापस लौटना पड़ा। घटना की चर्चा इलाके में तेजी से फैल गई।

Bharat State Banda 

Post a Comment

0 Comments