Hot Posts

6/recent/ticker-posts

"बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भरी हुंकार, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में करेंगे कूच"

रिपोर्ट :- अरबाज खान बांदा 

बांदा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय पूर्व मंत्री जी के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्टेशन रोड बांदा पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि "यूपीए वन की सरकार के समय महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम डॉ साहब बाबा भीमराव अम्बेडकर के सपनों को साकार करने के लिए, गरीबों के उत्थान हेतु– मनरेगा योजना का शुभारंभ किया गया था, जिसमें 100 दिन काम की गारंटी निहित थी, काम न मिलने की दशा पर गरीबों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का भी प्रविधान था लेकिन केन्द्र में काबिज भाजपा सरकार ने नाम बदलने के साथ साथ योजना के स्वरूप को बदलने का घृणित कुचक्र रचा गया जो गरीबों के अधिकारों का हनन है, कांग्रेस पार्टी पूरे भारत देश में तीन जनवरी से व्यापक स्तर पर आंदोलनरत है, गरीबों के अधिकारों की यह लड़ाई कांग्रेस निरन्तर जारी रखेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बतलाया कि आगामी 17 फरवरी 2026 को प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय पूर्व मंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में लाखों की संख्या में कांग्रेस जन लखनऊ पहुंच कर विधानसभा का घेराव सरकार को जगाने के लिए किया जाएगा, जिसमें बांदा जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेस जन अपने अपने साधन से पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।"

प्रेस वार्ता में शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जिला प्रवक्ता राजेश कुमार गुप्ता पप्पू, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments