Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा अनुपूरक बजट नौ लाख बारह हजार करोड़ रूपए का पेश किया गया।

रिपोर्ट :- अरबाज खान बांदा 

बांदा :- इस बजट को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि "चिकित्सा, शिक्षा, सुरक्षा के नाम पर स्वयं की अपनी पीठ थपथपा रही भाजपा सरकार का यह बजट घोर निराशाजनक है, आज भी प्रदेश का जनमानस अपने आप को असुरक्षित महसूस करता है, चिकित्सा जगत में सैकड़ों अस्पतालों में डॉक्टरों एवम् अच्छी टेस्टिंग मशीनों का आभाव है, शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक एक किलोमीटर में संचालित प्राथमिक विद्यालय बन्द किए जा रहे हैं, जो विद्यालय प्रदेश में संचालित हैं उनमें पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, जनता द्वारा वसूले गए टैक्स का अरबों रुपए पानी की तरह इन क्षेत्रों के लिए आवंटित किया गया है जो मात्र एक खोखला वादा है, इस बजट में समूचे बुंदेलखंड की घोर उपेक्षा की गई है, इस क्षेत्र में किसान, शिक्षित बेरोजगार आत्महत्या करने को मजबूर हैं जबकि बुंदेलखंड संभाग से राज्य सरकार को वन एवम् खनिज सम्पदा से अरबों रुपए राजस्व की प्राप्त होती है, बजट में जहां एक ओर सरकार नारी सशक्तिकरण का नारा देती है, महिलाओं की घोर उपेक्षा की गई है, कांग्रेस पार्टी ऐसे बजट की कड़े शब्दों में निंदा करती है।"

Post a Comment

0 Comments