Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली में जमीनी विवाद ने ली खौफनाक शक्ल, दबंगों ने बुजुर्ग को मारी गोली, पोता भी घायल

रिपोर्ट; "धर्मेद्र कुमार"



चंदौली - जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए गांव के एक बुजुर्ग शंभूनाथ सिंह को गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में उनका पोता भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से घायल शंभूनाथ सिंह को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इधर दबंगों की फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। ग्रामीणों में इस वारदात के बाद भारी आक्रोश है। लोग आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments