Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बांदा: कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

रिपोर्ट:- अरबाज खान


बांदा =जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रमुख कांग्रेसियों का दल प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज में आयोजित नेता प्रतिपक्ष व सांसद माननीय राहुल गांधी द्वारा छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए प्रयागराज से लौटकर आने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में छात्र शामिल हुए माननीय राहुल गांधी के आगमन पर आतिशबाजी करके उनका भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर माननीय राहुल गांधी जी ने केंद्र में बैठी हुई भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की छात्र राष्ट्र की धरोहर के रूप में हमारे सामने है शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर छात्रों में लोकतांत्रिक तरीके से दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन किया लेकिन वहां पर सरकार के इशारे पर लाठी चार्ज और पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया जिससे अनेक छात्र बुरी तरह से घायल हुए ।सरकार से निरंतर इस बात की मांग की जा रही है कि सदन में आकर अपना स्पष्टीकरण दें लेकिन गृहमंत्री खामोश है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि गृहमंत्री के ही इशारे पर यह सभी कारवाइयां की गई कांग्रेस पार्टी छात्रों के हितों के लिए सदैव से संघर्षशील रही है और आगे भी उनका साथ लेकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी 2027 में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार एवं 2029 में केंद्र की सरकार को यही छात्र आगे आकर भाजपा सरकार को हटाने का काम करेंगे इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, एआईसीसी रमेश चंद कोरी, पीसीसी साकेत बिहारी मिश्रा, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई , शोशल मीडिया अध्यक्ष संतोष द्विवेदी,आरिफ निजामी, युवा नेता सादाब खान सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments