Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अलीगढ़ में हिंदू युवक मुस्लिम समुदाय के लोगों को लेकर बोला:मैं कहता हूं कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें मुल्लों से आजादी दूंगा, वीडियो वायरल

रिपोर्ट :- आशीष वार्ष्णेय



अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक युवक के द्वारा मुस्लिम समुदाय के लोगों को आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हिंदू युवक सचिन राघव पुत्र तेजवीर सिंह राघव नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास खड़े होकर लोगों से बोल रहा है कि सुभाष चंद्र बोस ने कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा.और मैं कहता हूं कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें मुल्लों से आजादी दूंगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आईटी एक्ट के तहत थाने पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करने में जुटी है.

वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो का पूरा मामला कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र का है. यहां जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव पलड़ा झाल निवासी हॉल निवासी जनपद अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र महाराणा प्रताप एनक्लेव ए1 स्वर्ण जयंती नगर हिंदू युवक सचिन राघव पुत्र तेजवीर सिंह राघव नें मुस्लिम समुदाय के लोगों को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी की है. हिंदू युवक द्वारा मुस्लिम समुदाय को लेकर की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुभाष चौक पर बनी नेताजी सुभाष चंद्र बॉस की प्रतिमा के पास खड़े होकर नीचे खड़े लोगों से कहां की नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा और मैं आपसे कहता हूं कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें मुल्लों से आजादी दूंगा. मुस्लिम समुदाय के लोगों को हिंदू की युवक द्वारा की गई आपत्तिजनक वीडियो का महा मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल केमरे में कैद करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त के खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा धारा 196(1)/351(2)/353(3) बीएनएस व 67 (ए) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया और मुकदमे में वांछित अभियुक्त सचिन राघव की तलाश शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को कुछ ही घंटे के अंतराल में कोतवाली बन्नादेवी इलाके से गिरफ्तार कर लिया.

वही सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर सिविल लाइन क्षेत्र अधिकारी तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है.जिस वीडियो में एक व्यक्ति समुदाय विशेष के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है. पुलिस ने इस वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना सिविल लाइन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया. पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है. मामले में शेष वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।


Post a Comment

0 Comments