रिपोर्ट - अनुज जायसवाल
सोनभद्र - जिले में एक बड़ा खनन हादसा हुआ है, जिसमें कई मजदूरों के मलबे में दबने और 2 लोगों की मौत की बात कही जा रही है। यह घटना ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र स्थित कृष्णा माइनिंग वर्क्स में हुई है। जानकारी के अनुसार, नौ कंप्रेशन मशीन से मज़दूर होल कर रहे थे, तभी अचानक पत्थर दरक गया। पत्थर गिरने से खदान में काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। यह हादसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद से रवाना होने के कुछ ही समय बाद हुआ। घटना स्थल मुख्यमंत्री के सभास्थल से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वही मज़दूर के परिजन भी घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचे, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंचे अलाधिकारीयों द्वारा राहत और बचाव कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है।
12:00 दोपहर से कार्य चल रहा था। लगभग 18 मज़दूर कार्य कर रहे थे कंप्रेसर से होल करने का कार्य चल रहा था। हादसा हमलोगों की आंखों के सामने हुआ, मालबा अचानक मज़दूरों के ऊपर गिर गया। मृतक कर्मशार के निवासी बताए जा रहे हैं।
डीएम बद्रीनाथ नाथ सिंह ने हादसे पर दुःख जताते हुए कहा कि घटना दुःखद है। जो फंसे हुए मजदूर है उनको निकालने का अल्ट्राटेक कंपनी, दुसान कंपनी है और ओबरा पावर कॉरपोरेशन के माध्यम से रेस्कीयू किया जाएगा। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। कितने लोग मलबे में दबे है इसकी सूचना नहीं है। योगी के सोनभद्र दौरे पर खनन बंद करने का ऐसा कुछ नहीं था। घटना हुई है इसकी जांच की जाएगी किस तरीके से घटना हुई है। निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। पोकलेन मशीन मलबा हटाने के लिए बुलाई गईं है।
उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने हादसे पर दुःख प्रकट किया और परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती का कार्यक्रम था लेकिन किसकी लापरवाही के वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया यह जांच का विषय है। हम लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं घटना दुखद है लेकिन परिजनों को मुआवजा दिलाने का कार्य किया जाएगा। दोषियों पर जांच करने के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी। 15 नवंबर को कार्यक्रम को लेकर क्रेसर एसोसिएशन और जिला प्रशासन को जानकारी थी कि खनन क्षेत्र में काम बंद रहेगा। कितने लोग मलबे में दबे हैं अब इसकी जानकारी नहीं हो पाई है जब मालवा हटेगा तो स्थिति साफ हो जाएगी। मंत्री ने बताया कि लोगों के बताए अनुसार 12 लोग दबे होने की संभावना है।

0 Comments