Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हमीरपुर : कस्बा बिवांर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 17 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान

हमीरपुर : बदलाव फाउंडेशन एवं Satguru Seva Trust के संयुक्त सहयोग से कस्बा बिवांर में शुक्रवार को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।



शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और लोगों को आंखों से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 56 लोगों की जांच की गई, जिसमें 17 लोगों में मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) की समस्या पाई गई। सभी मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजा गया, ताकि समय रहते उनका उपचार किया जा सके।



आयोजकों ने बताया कि बदलाव फाउंडेशन और Satguru Seva Trust लगातार जरूरतमंद एवं वंचित लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। संस्थाओं का प्रयास है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे।

शिविर के दौरान लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने और नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।

Post a Comment

0 Comments