Hot Posts

6/recent/ticker-posts

इंस्टाग्राम पर रील बनाना पड़ा भारी, युवा सपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी

 रिपोर्ट :- शिवा पटेल 

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के युवा नेता जतिन गिहार को इंस्टाग्राम पर रील बनाना उस समय भारी पड़ गया, जब उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित नेता ने थाना इंदरगढ़ में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

जतिन गिहार ने आरोप लगाया कि उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी, जिसके बाद कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें लगातार आपत्तिजनक संदेश भेजे जा रहे हैं और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे वह और उनका परिवार भयभीत है।

पीड़ित ने थाना इंदरगढ़ पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है

Post a Comment

0 Comments