Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मीरजापुर: अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; भारी मात्रा में पार्ट्स बरामद

रिपोर्ट :- संतोष गुप्ता 

मीरजापुर पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना कोतवाली शहर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई में चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें और बड़ी मात्रा में उनके पार्ट्स बरामद किए गए हैं। इसमें 3 आरोपी जिले के और 1 पड़ोसी जनपद भदोही का रहने वाला है। 

 पुलिस के अनुसार, कचहरी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पवन कुमार विश्वकर्मा को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपने गैंग के अन्य साथियों की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने महेश कुमार बिन्द, रमेश केशरी और पिंटू कुमार बिन्द को भी गिरफ्तार कर लिया।
इनके कब्जे से 2 चोरी की मोटर साइकिल, 11 इंजन, 3 कटी हुई चेसिस, 6 साइलेंसर, 4 पेट्रोल टंकी
22 रिंग सहित अन्य मोटरसाइकिल पार्ट्स बरामद किया गया। 

आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो अलग-अलग स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को मौका देखकर चोरी करता था। चोरी के बाद वे वाहनों की नंबर प्लेट हटा देते थे और उन्हें छिपाकर रखते थे। बाद में गाड़ियों को काटकर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेच दिए जाते थे, जिससे पहचान खत्म हो जाती थी और बिक्री आसान हो जाती थी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे स्पष्ट है कि वे लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त थे। थाना कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 15,000 के पुरस्कार से सम्मानित किया है।

Post a Comment

0 Comments