रिपोर्ट :- संतोष गुप्ता
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में 4 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। कटरा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चार बांग्लादेशी युवकों को गिरफ्तार किया है। यह सभी युवक फर्जी दस्तावेजों के सहारे जिले में एक क्रेशर प्लांट पर काम कर रहे थे। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया । गिरफ्तार युवक दलाल को पैसे देकर पहले पश्चिम बंगाल के रायपुर पहुंचे थे। वहां से वे कालियागंज रेलवे स्टेशन के रास्ते आगरा होते हुए मिर्जापुर पहुंचे।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और पूछताछ की। जांच में उनके दस्तावेज फर्जी पाए गए, जिसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अब इस मामले में मानव तस्करी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क की भी जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन युवकों को काम पर रखने में किन लोगों की भूमिका रही।
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है।

0 Comments