रिपोर्ट - अरबाज खान बांदा
बांदा - उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से भारी संख्या में कांग्रेसियों के साथ प्रमुख मार्गों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी जिंदाबाद व मोदी जब जब डरता है ईडी को आगे करता है नारेबाजी करते हुए सरकार विरोधी पीली कोठी पहुंचने पर आगे न बढ़ने को लेकर पुलिस से नोक झोंक हुई जिससे आक्रोशित होकर कांग्रेस जन बीच रोड में बैठकर अपना आक्रोश जताने लगे, इस दौरान सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि ष्पूरे देश के अंदर भाजपा की सरकारे बद नियति और गैर कानूनी तरीके से की गई कार्रवाई पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है माननीय अदालत में हाल ही में यंग इंडिया मामले में कांग्रेस नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी के ऊपर ईडी की कार्रवाई को अवैध और दुर्भावना से ग्रसित पाया अदालत ने फैसला दिया है कि ईडी का मामला क्षेत्राधिकार से बाहर है उसके पास कोई एफ आई आर नहीं है जिसके बिना कोई मामला नहीं बनता है असत्य पर सत्य की जीत का यह है एक जीता जागता उदाहरण है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि ष्मोदी सरकार पिछले एक दशक से मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है आज पूरे देश के सामने भाजपा एवं उनकी संस्थाएं बेनकाब हो गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी ने कहा कि ष्मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता अपराध की कोई गुंजाइश नहीं और संपत्ति का कोई हस्तांतरण नहीं यह सभी निराधार आरोप जो निम्न स्तरीय राजनीति देश की भावना और सम्मान पर हमला करने की भावना से प्रेरित है आज सब धाराशाही हो गए है कांग्रेस पार्टी और हमारा नेतृत्व सत्य के लिए और हर भारतीय के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है हमें कोई भी डरा नहीं सकता क्योंकि हम सत्य के लिए लड़ते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से निम्नलिखित व्यक्ति मौजूद रहे एआईसीसी प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट, पीसीसी पवन देवी कोरी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, कार्यालय मंत्री शिवबली सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष/प्रभारी संगठन संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट, बल्देव वर्मा एडवोकेट, सूरज बाजपेई एडवोकेट, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, जितेन्द्र गौरव, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, जिला प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, केशव पाल, निसार अहमद, कालीचरण साहू, मंडल अध्यक्ष रज्जाक भाई, कृष्णकुमार द्विवेदी भूलू, रामकुमार सिंह, गोमती देवी, उर्मिला देवी, अशरफ उल्ला खान रम्पा, कामता प्रसाद, छेदीलाल धुरिया, नाथूराम सेन, इस्लाम, के पी सेन, सुखदेव गांधी, अनिल त्रिपाठी, अशोक वर्धन कर्ण सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

0 Comments