Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो वर्षों में जिले को दी ऐतिहासिक सौगात,22 उच्चस्तरीय पुलों के लिए 109 करोड़, 215 छोटे पुल-पुलिया हेतु 20 करोड़ 93 लाख की मंजूरी

रिपोर्ट :- चंद्रभान यादव

जशपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के दो वर्षों के भीतर जशपुर जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। बरसात के दिनों में नदी-नालों के उफान से मार्ग अवरुद्ध होने और ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क टूटने की वर्षों पुरानी समस्या अब स्थायी रूप से दूर होने जा रही है।प्रदेश की साय सरकार ने जिले में 22 उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण के लिए कुल 109 करोड़ 09 लाख रुपये तथा 215 छोटे पुल-पुलिया निर्माण के लिए 20 करोड़ 93 लाख रुपये की बड़ी मंजूरी दी है। इस महत्वपूर्ण सौगात से जिले के ग्रामीण, वनांचल और दूरस्थ अंचलों में सालभर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा।

जशपुर जिले के इन प्रमुख मार्गों पर बनेंगे उच्चस्तरीय पुल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के केराकोना बैगाटोली मार्ग ईब नदी 6 करोड़ 06 लाख,चलनी परसाडीपा मार्ग पौरी नदी 3 करोड़14 लाख,अलोरी मतलोगा मार्ग ईब नदीदृ 4 करोड़ 02 लाख,जशपुर सन्ना मार्ग घेरडेवा नदी 7 करोड़ 35 लाख,जशपुर नगर मुख्य मार्ग बाकी नदी 4 करोड़ 59 लाख,बगीचा आरा मार्ग गरिमा नदी 5 करोड़ 52 लाख,बगीचा रेंगले मार्ग राजपुरी नाला 7 करोड़ 24 लाख,कलीबा टांगरबहार मार्ग झीकी नाला 6 करोड़ 05 लाख,बांसापतरा दुलदुला मार्ग चांपाझरिया नाला 7 करोड़ 24 लाख,गुलझरिया बम्हनी मार्ग श्री नदी 3 करोड़ 66 लाख,कुनकुरी रनपुर मार्ग ईब नदी 4 करोड़ 86 लाख,भालुमुंडा खजूरखाट मार्ग कोकिया नदी 3 करोड़ 32 लाख,बोडाझापर चटकपुर मार्ग चंपाझरिया नाला 4 करोड़ 46 लाख,धौरासांड दाइजबहार मार्ग ईब नदी 9 करोड़ 18 लाख,डुमरबहार तमता मार्ग शेखरपुर के पास 3 करोड़ 73 लाख,घुघरी ढोढरअम्बा मार्ग खर्रा नाला 6 करोड़ 26 लाख,कोतबा लवाकेरा मार्ग कोकिया नाला 4 करोड़ 14 लाख,जशपुर सन्ना मार्ग मरगा नाला 4 करोड़ 52 लाख,दुलदुला एल-025 से बनगांव रोड मार्ग पर 3 करोड़ 60 लाख,दुलदुला चटकपुर से बकुना मार्ग पर 2 करोड़ 71 लाख,दुलदुलाद मकरिबांधा से मुड़ाआंबा मुड़ा नाला 2 करोड़ 69 लाख,दुलदुला से मकरिबांधा कुसुमनाला 4 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से उच्चतरीय पुल निर्माण की मंजूरी मिली है।

गांव-टोला जोड़ने के लिए 215 छोटे पुल-पुलिया के लिए 20 करोड़ 93 लाख की मंजूरी

प्रदेश की साय सरकार ने बीते दो वर्षाे में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गांवों को टोला-पारा से जोड़ने के उद्देश्य से 215 छोटे पुल-पुलिया निर्माण को स्वीकृति दी गई है, जिन पर 20 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत आएगी। इससे किसान, छात्र, मरीज और आम नागरिक खेतों, बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों और पंचायत मुख्यालय तक वर्षभर आसानी से पहुंच सकेंगे।

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, बरसात में भी नहीं टूटेगा संपर्क

अब तक बरसात के मौसम में कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता था। पुल-पुलिया के अभाव में आवागमन जोखिम भरा हो जाता था। इन निर्माण कार्यों से न केवल जान-माल की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई गति मिलेगी।खास कर पुल निर्माण होने से राहगीरों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।अब पुल निर्माण हो जाने से राहगीरों को कम दूरी के साथ समय की भी बचत होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

जिले को मिली इस ऐतिहासिक सौगात पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि यह सौगात जशपुर जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।दो वर्षों का सुशासन अब सड़कों और पुलों पर साफ नजर आ रहा है और आज जशपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Post a Comment

0 Comments