Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन,सामूहिक विवाह समारोह में 132 जोड़े बंधे शादी के बंधन में

रिपोर्ट - वेद सारस्वत 

मथुरा - वृंदावन में मंगलवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 132 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। यहां साधु संतों ने परिणय सूत्र में बंधे वर वधु को खुशहाल जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

साधु संतों के द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे भाजपा नेता और राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि इस तरह का आयोजन संत बाबा बलराम दास कर रहे हैं इससे अन्य लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लेबर विभाग से 4 लाख 65 हजार कन्याओं का विवाह कराया था। उन्होंने कहा हिंदू धर्म ही एक धर्म ऐसा है बाकी सब पंथ हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री राज्य मंत्री राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि दिल्ली में दैत्यों के वंश ने विस्फोट कर दिया। इनकी राक्षसी प्रवृत्ति है, इनको यही करना है। यह लोग विश्व में अशांति फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में मस्जिद और मदरसे बंद होने चाहिए।

Post a Comment

0 Comments