Hot Posts

6/recent/ticker-posts

फतेहपुर : विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत गुट की पंचायत, आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट -विनीत कुमार

किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को बिन्दकी तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन चुप नहीं बैठेगा, बल्कि सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।

पंचायत में प्रमुख मांगें उठाई गईं—

किसानों को तत्काल डीएपी खाद उपलब्ध कराया जाए।

नगर पालिका बिंदकी में शामिल किए जा रहे गांवों (घरही खेड़ा, पांडेपुर, गोकुलपुर, गोकुलपुर बंगला, शाहपुर आदि) को पहले नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराकर ही नगर पालिका में शामिल किया जाए।

गांवों में बीमारी रोकथाम हेतु दवाओं का छिड़काव व पशुओं का टीकाकरण कराया जाए।

जल जीवन मिशन के अधूरे निर्माण कार्य पूरे कराए जाएं।

ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाई जाए।

मंडी समिति बिंदकी में नीलामी चबूतरे खाली कराए जाएं।

किसानों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिले और बिगड़े हैंडपंप ठीक कराए जाएं।

बेहटा गांव में अंजना देवी के घर के सामने बने कुएं के गड्ढे को तत्काल भरा जाए।

इस मौके पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम, प्रदेश सचिव रामसहाय पटेल, मंडल महासचिव देवनारायण सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments