"भारत स्टेट"
कानपुर - शहर में शादी के नाम पर अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। यहां नई नवेली दुल्हन सुहागरात पर ही लुटेरी निकल आई। उसने दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। दूल्हा बेहोश होते ही दुल्हन ने उस पर हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर जोरदार लात मार दी।वारदात के बाद दुल्हन घर से कैश और जेवर लेकर फरार हो गई। जब दूल्हा होश में आया तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवती एक संगठित गिरोह से जुड़ी हो सकती है, जो शादी के नाम पर ठगी करता है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है और जांच में सामने आया है कि शादी से पहले ही लड़की ने दूल्हे के घर और संपत्ति की जानकारी जुटा ली थी। पुलिस ने दूल्हे के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं और शक है कि लड़की अपने साथियों के साथ पहले से ही फरार होने की प्लानिंग कर चुकी थी।

0 Comments