जनपद बांदा के शहर बांदा में स्थित राइफल क्लब मैदान शहर के बीचों बीच स्थित एक मात्र खेल मैदान है जिस पर जनपद के तमाम खिलाड़ियों ने खेलकर राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया है।
मुख्य रुप से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जीने भी 1945 से 1962 तक लगातार झांसी से आकर यहां पर खेला है। इस मैदान को 1902 ई० में तत्कालीन जमीदार बांदा द्वारा 99 साल के लिए पट्टे में गाटा संख्या 9546 पुलिस परेड ग्राउंड हेतु अस्थाई रूप से इस शर्त पर कि पुलिस लाइन निर्माण के बाद इस मैदान को छोड़ दिया जाएगा, दिया था।सन 1984-85 में बांदा विकास प्राधिकरण राइफल क्लब खेल मैदान में स्थित टीटी हाल पर अपना कार्यालय खोलकर जिलाधिकारी बांदा का अस्थाई किराएदार बन गया था। इसके उपरांत 1992-93 में अवैध तरीके से नगर पालिका परिषद बांदा से इस मैदान के कुछ अंश को फ्री होल्ड करा कर अपने नाम करा लिया था तथा उस पर व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने जा रहा था। जिस पर खिलाड़ियों एवं स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में जनहित याचिका दायर कर 13.01.2006 को बांदा विकास प्राधिकरण के विरुद्ध स्थगन आदेश प्राप्त किया था।
इसी क्रम में उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री उ०प्र० स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी ने 2006 में बांदा आगमन पर इसी राइफल क्लब मैदान से घोषणा की थी की राइफल क्लब खेल मैदान की यथा स्थिति बहाल रहेगी तथा खेल के मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा राइफल क्लब खेल मैदान जो शहर के बीचो-बीच स्थित है एवं बहुत ही कीमती अरबों की संपत्ति है। जिस पर तमाम सत्ता संरक्षित भूमाफियाओं एवं भ्रष्ट अधिकारियों की नजर लगी हुई है। इसलिए बांदा विकास प्राधिकरण बांदा द्वारा पत्रांक-933/बा.वि.प्रा./समाजवादी 01.01.2026 को राइफल क्लब खेल मैदान को नीलाम (विक्रदिनाकरने हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है,यह खेल मैदान केवल एक खुला भूखंड नहीं है बल्कि यह हमारे शहर की सामाजिक शारीरिक एवं मानसिक सेहत का आधार है. यहां बच्चे खेलों के माध्यम से अनुशासन टीम भावना एवं स्वस्थ जीवन शैली सीखते हैं। युवा वर्ग खेल अभ्यास के साथ साथ नशे एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहता है तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह मैदान प्रातः भ्रमण एवं सामाजिक मेल मिलाप का एकमात्र सुरक्षित स्थान है। वर्तमान समय में जब सरकार खेलो इंडिया फिट इंडिया तथा स्वस्थ समाज के निर्माण पर बल दे रही है ऐसे में एक सक्रिय खेल मैदान की नीलामी करना जनहित के विपरीत प्रतीत होता है। यदि इस मैदान का व्यवसायिक उपयोग किया गया तो शहर में बच्चों एवं युवाओं के लिए वैकल्पिक सार्वजनिक खेल स्थल उपलब्ध नहीं रहेगा। जिसका दीर्घकालिक दुष्परिणाम पूरे समाज को भुगतना पड़ेगा। नीलामी की प्रक्रिया से शहर के आम जनों में भारी आक्रोश है। अतः समाजवादी पार्टी आपसे विनम्र अनुरोध करती है की राइफल क्लब मैदान बांदा की नीलामी प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से रोकी जाए। तथा इस मैदान को सार्वजनिक खेलो एवं आमाजिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखा जाए। हम सभी क्षेत्रवासी आपके आभारी रहेंगे। ज्ञापन में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा,विधायक विशंभर सिंह यादव,राष्ट्रीय सचिव हसानुद्दीन सिद्दीकी,लोक सभा प्रभारी उमेश यादव,जिला मीडिया प्रभारी/ प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, ईशान सिंह लवी,राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी विदित,एजाज खान,प्रमोद निषाद, दिलीप पटवा,राम लाल प्रजापति, करण परिहार,लालमन यादव, वृंदावन वैश्य,राजन चंदेल,अबरार सिद्दकी,विजयकरण यादव,वीरेंद्र गुप्ता बाबू,पूर्व प्रत्याशी किरण यादव,जिला पंचायत सदस्य रजनी यादव,प्रिंसू पटेल,नीलम यादव, मौसमी कोटiर,निशा वर्मा,सुमन दिवाकर,शगुफ्ता सिद्दीकी,प्रमोद यादव,दिवाकर खंगार, हरिशंकर राजपूत,रवि दिवाकर, भरत लाल दिवाकर,शिवाकांत प्रजापति, अबरार सिद्दकी,इरफान खान, हिमांशू वैश्य,गुलशन सोनी,सौरभ लक्षकiर,कमल पाल,बबलू श्रीवास, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी नेता उपस्थित रहे
0 Comments