रिपोर्ट : वेद सारस्वत
वृंदावन। यमुना के जुगलघाट पर अपने तीन दोस्तो के साथ यमुना स्नान करने आया एक सात वर्षीय बालक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। जिसका काफी तलाशने के बाद भी कुछ पता नहीं लग सका। जबकि दो अन्य किशोरों को नाविकों ने सुरक्षित यमुना से बाहर निकाल लिया। किशोर के यमुना में डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना स्थल पर मौजूद विकास ने बताया कि शंकर का सात वर्षीय पुत्र लक्की अपने कुछ दोस्तो के साथ यमुना में जुगलघाट पर स्नान लिए आया हुआ था।जोकि गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। जिसकी जानकारी उसके साथ आए उसके दोस्तों ने घर पहुंचने पर दी। विकास के अनुसार उसके साथ आए दो किशोर भी यमुना में डूब गए थे।जिन्हें समय रहते नाविकों ने यमुना से बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक लक्की काल के गाल में समा चुका था।जिसका अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है। जिसकी पुलिस गोताखोरों मदद से तलाश में जुटी हुई है।
0 Comments