रिपोर्ट :- अरबाज खान
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी के निर्देश पर जनपद चित्रकूट के बरगढ़ क्षेत्र में आयुष केसरवानी की हत्या किस तरह से की गई बहुत ही दुखद है प्रदेश कमेटी द्वारा सात सदस्यीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को मौके में जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर यथा स्थिति से अवगत कराये और स्थानीय प्रशासन से मिलकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करें और पूरी जानकारी प्रदेश नेतृत्व को भेजें इस मौके पर चित्रकूट कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट राजेश दीक्षित बांदा जिला अध्यक्ष अफसाना शहर अध्यक्ष कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी मानिकपुर रंजना बराती लाल पांडेय बरगढ़ पहुंचकर मृतक के बाबा श्री रमेश केसरवानी दादी और माताजी से एवं परिजनों से मिलकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से संवेदना प्रकट की और इस संकट की घड़ी में कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ खड़ी है प्रशासन से मांग की है पीड़ित पक्ष को न्याय दिया जाए परिजनों की मांग को पूरा किया जाए पुरी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दी गई है स्वर्गीय आयुष केसरवानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कर कांग्रेसियों ने विनम्र श्रद्धांजलि दी।

0 Comments